May 1, 2026

NBEMS ने NEET-PG इंटर्नशिप कट ऑफ 31 जुलाई 2022 तक आगे बढ़ाई….

0
neetlatestnewsupdates-1635688498

join whatsapp


एमबीबीएस के छात्रों के अच्छी ख़बर हैं अब उम्मीदवार इंटर्नशिप 31 जुलाई 2022 तक पूरी कर सकते हैं क्यूंकिनेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने 2022 NEET PG के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की कट ऑफ डेट को आगे बढ़ा दिया है।

आधिकारिक नोटिस में सीधे लिखा हुआ है की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेशानुसार NEET-PG 2022 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। नया नोटिस जारी होने के बाद इंटर्नशिप पूरा होने की तारीख 31 जुलाई 2022 हो गई है। ये नोटिस 8 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है।


Read More:-AICTE तकनीकी पाठ्यक्रम के संबंध में विश्वविद्यालयों को मंजूरी नहीं….

बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने एक साल के इंटर्नशिप की समय सीमा 31 मई से आगे बढ़ाने की मांग रहे एमबीबीएस छात्रों से 8 फरवरी को कहा था कि वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को एक प्रतिवेदन दें। नीट-पीजी-2022 परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को एक साल का अनिवार्य इंटर्नशिप पूरा करना एक अनिवार्य शर्त है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कहा था कि अभ्यर्थियों के सामने आई मुश्किलों पर विचार करते हुए मंत्रालय प्रतिवेदन सौंपे जाने की तारीख से एक हफ्ते के अंदर इस पर फैसला कर सकता है।

Read More:-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम: सरकार ने दी प्रौढ़ शिक्षा को मंजूरी…

उम्मीदवार यदि चाहें तो इससे संबंधित आधिकारिक नोटिस को NBEMS की वेबसाइट (natboard.edu.in) पर जाकर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *