नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे SRI के शिक्षक और छात्र, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल पुरूष प्रतियोगिता में शामिल…
श्री रावतपुरा सरकार महाविद्यालय के सहायक परम पुज्य श्री महाराज जी के आशीर्वाद और संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ जे.के.उपाध्याय के मार्गदर्शन में श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (B.P.Ed.) नया रायपुर संस्था के सहायक प्राध्यापक प्रमेश कुमार खरे और छात्र कोनैन अहमद ने नेपाल में आयोजित तीसरी इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल पुरूष प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
ये प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पोखरा नेपाल में आयोजित की गई है। इस प्रतिस्पर्धा में श्री रावतपुरा सरकार महाविद्यालय नया रायपुर B.P.Ed. विभाग के प्राध्यापक और छात्र ने भाग लेकर देश के साथ प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
Read More :- भारत ने किया कमाल, अब देश में होंगी इंटरनेट स्पीड की तेज़ रफ्तार,दुनिया रहे गई हैरान…

शिक्षक और छात्र की इस उपलब्धि पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे. के. उपाध्याय, संस्थान के निदेशक ऐ.के.श्रीवास्तव, बीपीएड की प्राचार्या डा. ख्याती शर्मा, सहायक प्राध्यापक सुशील कुमार राय और सभी प्राध्यापकगण ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।

