भारत ने किया कमाल, अब देश में होंगी इंटरनेट स्पीड की तेज़ रफ्तार,दुनिया रहे गई हैरान…
देश में इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए भारत ने किया कमाल, जिससे दुनिया हैरान रह गई है। दरअसल, भारत ने अपना 4-G बना लिया है। आपको बता दें की इसकी कीमत काफी कम है, हालंकि गुणवत्ता कही अधिक है। वहीं केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि 4-G के बाद भारत का अपना 5-G होगा। जबकि 6-जी के मामले भारत दुनिया में लीड करेगा।
Read More:-मजदूर दिवस: सीएम बघेल ने की बोरे बासी खाने की अपील, बताएं इसके फायदे…
साथ ही उन्होंने कहा कि देश के एक लाख 2-G टॉवरों को 4-G में बदला जाएगा। यह काम अगले साल अंत तक पूरा हो सकेगा। साथ ही इसमें भारतीय तकनीक का उपयोग होगा। इसके चलते इंटरनेट की स्पीड काफी हद तक तेज हो जाएगी। वहीं उन्होंने 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जून से शुरू होने की उम्मीद जताई।
Read More:-आईपीएल: क्रिकेटर शशांक सिंह ने छत्तीसगढ का नाम किया रौशन, लगाई सिक्सर की हैट्रिक…
बता दें की केन्द्रीय संचार मंत्री वैष्णव ने यह बातें गुरुवार को संचार भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि देश में 5-G की राह आसान बनाने के लिए मोदी सरकार तेजी से काम कर रही है। इससे पहले भारतीय तकनीक से देश के एक लाख 2-G टावर्स को 4-G में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काम तीन चरणों में अगले साल के अंत तक पूरा होगा। इसके पूरा होने से जहां इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी, वहीं यह 5-G सेवा शुरू करने के लिए आधार बनेगा।

Read More:-SRU: योग विभाग के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता “सह योग सम्मेलन” में निभाई भागीधारी…
दूरसंचार नियामक की आई सिफारिश-
संचार मंत्री वैष्णव ने कहा कि दूरसंचार नियामक (ट्राइ) ने 5 जी सेवाओं को लागू करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। इसके लिए ट्राई ने 30 साल के लिए आवंटित होने वाले रेडियो वेव्स के लिए कई बैंडों में बेस प्राइस पर 7.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का मेगा ऑक्शन प्लान तैयार किया है। इसके लिए टाइमलाइन तय किया गया, सरकार उसके अनुसार चल रही है। जून में इसके लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण के संबंध में उद्योग की चिंताओं को हल करने की प्रक्रिया जारी है।

