January 19, 2025

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय छिन्द में मनाई गयी स्वामी विवेकानंद जयंती…

0

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य मे 12 जनवरी को सेजेस छिन्द के प्राचार्य  विश्वेश्वरी गुप्ता के निर्देशन में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, आध्यात्मिक गुरू, विश्वगुरू स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप धुप एवं पुष्पार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा महापुरूष की जीवन वृतान्त का विस्तृत उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सी तिर्की मैडम ने छात्रों को बताया कि  स्वामी विवेकानंद के विचार “उठो, जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो, सफलता प्राप्त होते तक निरंतर चलते रहो…” इस कथन को हम सभी अपने जीवन में एक आदर्श विचार के रूप में अपनाना चाहिए।

 

विद्यालय के प्राचार्य गुप्ता ने कहा कि स्वामी के सिद्धांत मानवीय संवेदना, गरीबों के दर्द, भारत के मर्म को प्रकट करता है। स्वामी राष्ट्र भक्त थे। उन्होने शिकागो सम्मेलन मे भारतीय संस्कृति का डंका पुरे विश्व मे फैलाया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शो एवं मानवीय मुल्यों को हमे समझने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्राचार्य ने स्वामी विवेकनंद को शत शत नमन किया और साथ ही इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाॅफ और सभी छात्र छात्राएं मौजुद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े