March 8, 2026

श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज मंडला में छात्रों को नर्सिंग करियर अवसरों व प्रवेश परीक्षा कोचिंग की दी गई जानकारी…

0
c9e72ee2-da65-4dea-b2d7-624ce1d8241b

मंडला। श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज में शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्रों ने कॉलेज परिसर का अवलोकन किया और विभिन्न शैक्षणिक विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कॉलेज स्टाफ ने छात्रों को नर्सिंग विषय की बारीकियों, उच्च शिक्षा के महत्व, उपलब्ध पाठ्यक्रमों, करियर संभावनाओं तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया। साथ ही, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को कॉलेज की शिक्षा से परिचित कराना तथा उनके भविष्य के शैक्षणिक विकल्पों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। कॉलेज प्रशासन ने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी आशिमा पटेल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *