July 22, 2026

सर्वेक्षण: छात्रों में कक्षाएं बढ़ने के साथ घट रही है सीखने की क्षमता…

0
886c8100edc5a8aed9dc1d3157e4b896_original

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2021 के तहत छात्र-छात्राओं की कक्षा में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ उनकी सीखने की क्षमता में कमी आ रही है। तीसरी कक्षा में छात्रों की सीखने की क्षमता दसवीं कक्षा पहुचँते तक काफी कम हो जाती है। बता दें की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए राष्ट्रीय उपलब्ध सर्वेक्षण 2021 में यह बात सामने आई हैं। मंत्रालय द्वारा 25 मई 2022 की शाम को रिपोर्ट जारी किया गया, जो कि देश भर के 720 जिलों के ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में स्थित 1.18 लाख विद्यालयों के करीब 34 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

join whatsapp


 

Read More:-SRU : योग के छात्रों ने किया प्रदेश भर में विवि का नाम रोशन, जीता राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में पदक…

एनसीईआरटी द्वारा 22 भाषाओं में तैयार प्रश्नों पर आधारित और सीबीएसई द्वारा एक ही दिन 12 नवंबर 2021 को और एक ही समय पर किए गए सर्वेक्षण एनएएस 2021 में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षाओं में राष्ट्रीय स्तर पर 500 के स्केल पर मूल्यांकन किया गया। सर्वेक्षण के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी कक्षा में गणित में छात्रों का स्कोर 306 था, जो कि कक्षा 5 में घटकर 284, कक्षा 8 में घटकर 255 और कक्षा 10 में घटकर 220 रह गयी। इसी प्रकार, भाषा में कक्षा 3 का प्रदर्शन 323 था, जो कि कक्षा 10 में 260 रह गया। राजधानी दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 3 और कक्षा 5 के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा है लेकिन यह भी राष्ट्रीय औसत से काफी कम है।

एनएएस 2021 में 38 फीसदी छात्रों ने माना कि महामारी के दौरान पढ़ाई करना काफी मुश्किल था। सर्वेक्षण में भाग लिए 34 लाख छात्र-छात्राओं में से 24 फीसदी का मानना था कि उनके पास महामारी के दौरान कोई डिजिटल साधन नहीं थे, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख पाते। इनमें से 80 प्रतिशत छात्रों ने माना कि वे ऑफलाइन कक्षाओं के दौरान वे बेहतर सझम विकसित कर पाते हैं और इसमें उनके अपने सहपाठियों की भी सहायता होती है।

Read More:-वैकेंसी: RIMS ने निकाली 230 पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन…

भारतीय शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति-

एनएएस 2021 को जारी किए जाने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण देश में शिक्षा व्यवस्था की राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर वर्तमान स्थिति का आंकलन करता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण से उजागर हुए तथ्य छात्रों में शिक्षण और सीखने को लेकर उनकी उपलब्धियों को दर्शाते हैं।

Read More:-World Thyroid Day : देंखे क्यों मनाया जाता हैं वर्ल्ड थायराइड डे, जाने इसका उद्देश्य…

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *