April 19, 2026

SRU : योग के छात्रों ने किया प्रदेश भर में विवि का नाम रोशन, जीता राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में पदक…

0
WhatsApp Image 2022-05-25 at 3.02.19 PM

रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर से योग विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में पदक जीते हैं. विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे.के. उपाध्याय, कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में जीत प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया.

join whatsapp


 

Read More:-World Thyroid Day : देंखे क्यों मनाया जाता हैं वर्ल्ड थायराइड डे, जाने इसका उद्देश्य…

19 राज्यों के प्रतिभागियों ने 22 मई से 24 मई के बीच 24वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हिमालया योग ओलंपियाड प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, प्रशांति कुटीरम् बेंगलुरु (S-VYASA) में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.जो की योग के क्ष्रेत्र में एक बहु प्रतिष्ठित संस्थान है । बता दें कि यह प्रतियोगिता तीन स्तरों में आयोजित की गयी जिसमें – सब जूनियर, जूनियर और सीनियर कैटेगरी शामिल था । सीनियर कैटेगरी में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के योग विभाग के एम. ए. योग एवं नेचुरोपैथी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी पंकज यादव ने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं एम. ए.योग एवं नेचुरोपैथी के द्वितीय सेमेस्टर कि छात्रा दामिनी साहू ने गर्ल्स सिनीयर में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया ।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की एस्कॉर्ट टीम ने जानी विश्वविद्यालय की रूप-रेखा, किया विवि भ्रमण…

गौरतलब हैं कि इस प्रतियोगिता के पूर्व भी योग विभाग के इन प्रतिभावान् छात्रों ने कई पदक और उपलब्धियां हासिल की हैं । पंकज यादव जहाँ world wide book of record में अपना नाम दर्ज करा चुके है वही दामिनी साहू ने इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बुलगारिया में आयोजित योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है । योग विभाग के बीएससी योग के अंतिम वर्ष के छात्र टिकेश्वर पटेल ने 1 घंटा 40 मिनट तक शीर्षासन कर “योग बुक ऑफ रिकॉर्ड” में अपना नाम दर्ज कराया है। योग विभाग के बी.ए. योग के अंतिम वर्ष के छात्र धरेंद्र कुमार वर्मा ने पूर्ण मत्स्येंद्र आसन में world wide book of record में अपना नाम दर्ज कराया है । इस तरह योग विभाग के छात्र नित-नवीन उपलब्धियों को प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं ।


 

Read More:-केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगाए प्रतिबंध , डीजीएफटी ने दी जानकारी…

इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिवार इस सफलता के लिए गर्व महसूस करते हुए छात्रों को बधाई प्रेषित करता हैं और भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं .

छात्रों कि शानदार जीत के लिए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी…

Read More:- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुई काउंसलर्स की बैठक, कुलसचिव ने समझाई बारीकियां…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *