Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने हराया पाकिस्तान को, छटवीं बार किया एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम…
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 का खिताबी मुकाबला 23 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की है।इससे पहले श्रीलंका ने 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप का खिताबा जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने 4 विकेट, हसरंगा ने तीन और चमिका ने दो विकेट लिए। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के इतिहास में चौथी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने थीं। इससे पहले इन दोनों के बीच तीन बार खेले गए फाइनल में श्रीलंका ने दो बार और पाकिस्तान ने एक बार जीता था।
Read More :- विदेशी मुद्रा भंडार : सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, देंखे देश में कितना गोल्ड रिजर्व…

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई है। टीम ने चौथे ओवर में कप्तान बाबर आजम और फखर जमां का विकेट गंवाया। हालांकि इसके बाद इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन इफ्तिखार 31 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी। मोहम्मद रिजवान 49 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए।
Read More :- ढोल-नगाड़ो के साथ गणपति बप्पा की विदाई, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन…

इससे पहले श्रीलंका ने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं श्रीलंका की आधी टीम 10 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गई थी। ओपनर कुसल मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। निसांका और सिल्वा के बीच दूसरे विकेट के लिए 17 गेंद में 21 रन की साझेदारी हुई। निसांका 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। गुणातिलका भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 4 गेंद में 1 ही रन बना सके। इसके बाद धनंजय डी सिल्वा भी 21 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान दासुन शनाका भी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हसरंगा और राजपक्षे ने पांचवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की। हसरंगा 21 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने के साथ मिलकर भानुका राजपक्षे ने 31 गेंद में 54 रन की दमदार साझेदारी करके श्रीलंका को 170 के स्कोर तक पहुंचाया। भानुका 45 गेंद में 71 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्का लगाया। चमिका ने 14 गेंद में 14 रन बनाए। श्रीलंका ने आखिरी 5 ओवर में 53 रन बनाए।
Read More :- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट कुम्हारी में छात्रों ने किया बप्पा का विसर्जन…
