SRU: फार्मेसी के10 छात्रों का हुआ कैम्पस सलेक्शन…जानिए कहा हुआ सलेक्शन…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा फार्मेसी के छात्रों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें श्री रावतपुरा सरकार विवि रायपुर एवं श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कुम्हारी के छात्रों ने मंगलवार 16 जुलाई को कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लिया। यह प्लेसमेंट विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस कैम्पस प्लेसमेंट में आशीर्वाद डिस्ट्रीब्यूटर्स (एसेंट वेलनेस एंड फार्मा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई) ने 10 छात्रों का चयन किया है।
Read More:-Recruitment : पीएसपीसीएल ने दिया बड़ा मौका, असिस्टेंट लाइनमैन के 1690 पदों पर निकाली भर्ती…

Read More:-सुनहरा अवसर : बेरोजगार युवाओं के लिए 191 से अधिक पदों पर भर्ती, 7 से 18 हजार रूपये मासिक वेतन…
एसेंट वेलनेस एंड फार्मा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड भारत में फार्मास्यूटिकल लॉजिस्टिक्स, डिस्ट्रीब्यूशन और सप्लाई चेन के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा समूह है। इस समूह की स्थापना 2012 में पूरे भारत में दवा आपूर्ति श्रृंखला को समेकित और एकीकृत करने के दृष्टिकोण के साथ की गई थी।
कम्पनी की यह यात्रा मुंबई में शुरू हुई और वर्तमान में 400+ दवा कंपनियों के साथ काम करती हैं और मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, एनसीआर, गुजरात, जयपुर, दावणगेरे, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड और कई अन्य राज्यों में 100,000+ दवा खुदरा विक्रेताओं और 100,00,000+ रोगियों को पूरा करती है।

Read More:-SRI : चित्रकूट संस्थान की शिक्षकों द्वारा महिलाओं से संबंधित बीमारी पर शोध “मोर बुक इंटरनेशनल बुक मार्केट, पर हुई प्रकाशित…
कम्पनी द्वारा SRU रायपुर और SRIP कुम्हारी संस्थान के 10 छात्रों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया हैं।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. डॉ. एस. के सिंह एवं कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी साथ ही उनके बेहतर आने वाले कल की कामना की…
Read More:-हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल कैप्टन जैसे जिम्मेदारियों के साथ छात्रों ने लिया शपथ…


