June 4, 2026

बी.एड के छात्रों ने पूरी की अपनी फाइनल सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाऐं……

0
0f0b18cc-e8ac-4d57-aed9-76fd00883ce8

 

धाम। श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन धाम में बी.एड के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की टीचिंग प्लान की फाइनल प्रायोगिक परीक्षाऐं 10 फरवरी को पूर्ण कराई गई।


छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. नीलम मिश्रा एवं प्रो. डॉ. विश्वजीत दोहरे को आमंत्रित किया गया और इन्ही के द्वारा छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाऐं ली गई।


प्रायोगिक परीक्षाओं की संपूर्ण व्यवस्था कॉलेज के प्राचार्य शशि भूषण त्रिपाठी एवं सहायक प्राध्यापक नीरज पांडेय, अतुल द्विवेदी द्वारा की गयी।

संस्था के सी.ए.ओ. डॉ. सतेन्द्र सिंह ने प्रायोगिक परीक्षाओं के पूर्ण होने पर सभी छात्रों को शुभकामनायें प्रदान की एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से की।

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन धाम में स्कूल के छात्रों को कराया लैब विजिट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *