श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने किया अरबिंदो नेत्रालय के साथ एमओयू…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के साइंस डिपार्टमेंट के द्वारा 14 दिसंबर को अरबिंदो नेत्रालय रायपुर के साथ एमओयू किया गया। अरबिंदो नेत्रालय छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध नेत्र अस्पताल में से एक है। यह एमओयू ऑप्टोमेट्री विभाग के छात्रों के लिए उनके नैदानिक प्रशिक्षण/इंटर्नशिप एवं नैदानिक प्रशिक्षण के फायदे के उद्देश्य से किया गया है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में मनाया गया भारतीय भाषा दिवस, प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम ने कहा हमे एक सूत्र से बांधती है हिंदी…
अरबिंदो नेत्रालय के निदेशक डॉ. आनंद सक्सेना और डॉ. मुनीश सक्सेना एवं साइंस डिपार्टमेंट की डीन डॉ. अनुभूति कोसले और सहायक प्रोफेसर ऑप्टोमेट्री दिव्या शर्मा एसआरयू रायपुर द्वारा एमओयू की प्रक्रिया पूरी की गई। आगे उम्मीद है की छात्रों को इस एमओयू के द्वारा आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो डॉ. एस. के सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने एमओयू के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की…
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ प्लेसमेंट, छात्र हुए बंधन बैंक द्वारा चयनित…


