श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय को मिला “एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 3.0” को आयोजित करने का अवसर…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय को एमएसएमई मंत्रालय की “एमएसएमई इनोवेटिव योजना” के तहत ‘एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 3.0 (महिला)’ के आयोजक संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है । केन्द्रीय सरकार नए भारत का सुदृढ़ नींव स्थापित करने के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण पर एमएसएमई नवाचार योजना के तहत ध्यान केंद्रित कर रही हैं । इस योजना का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, उद्यमशीलता के विचारों को प्रोत्साहित करना और महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा MSME क्षेत्र में उपयोगी योगदान देने के लिये एक मंच प्रदान करना है।
Read More:-गुरु पूर्णिमा पर्व 2023: विविध सामग्रियों से रायपुर में गुरु श्री रवि शंकर महाराज श्री का अभिषेक ….. शिष्यों ने चरणवंदन कर लिया आशीर्वाद
एमएसएमई मंत्रालय ने 27 जून’23 को एमएसएमई दिवस के अवसर पर माननीय एमएसएमई मंत्री द्वारा एमएसएमई नवाचार कार्यक्रम (इनक्यूबेशन घटक) के तहत सम्पूर्ण भारत में नवोन्मेषी महिलाओं और महिला स्वामित्व वाले एमएसएमई के लिए “एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 3.0” पोर्टल लॉन्च किया है, जो 11.07.2023 तक खुला रहेगा। एमएमएसएमई से जुड़ी महिलाएं/शोध छात्रायें/अन्य नवोन्मेषी महिलाएं – कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, विद्युत, सेवा एवं विविध क्षेत्रों के विषयों पर आधारित अपने अभिनव विचार दिनांक 27 जून से 11 जुलाई 2023 तक पोर्टल https://my.msme.gov.in/inc/ के माध्यम से आवेदित कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि आवेदकों के नवाचार प्रस्ताव एमएसएमई के द्वारा चयनित होने पर अधिकतम 15 लाख रु. की राशि आयोजक संस्थान (श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय) के माध्यम से “डेवलपमेंट एंड नर्चरिंग ऑफ़ द आईडिया इनटू प्रोटोटाइप” के लिए दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक, आयोजक संस्थान (श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय) की वेबसाइट https://sruraipur.ac.in/sru/ पर भी जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं; एवं अधिक जानकारी के लिए अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं विकास) डॉ. आर.पी. राजवाड़े से संपर्क कर सकते है। सम्पर्क सूत्र:- 99932 44372 ।
Read More:-JIN Campus Placement : कैंपस प्लेसमेंट में जगदलपुर नर्सिंग की तीन छात्राओं का हुआ सिलेक्शन… आने वाले 11 को दुबारा किया जायेगा कैंपस प्लेसमेंट


