श्री रावपतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने प्राप्त किया पी.एच.डी. उपाधि…
रायपुर।। शोधार्थी पी.एच.डी. प्रोग्राम के अंतर्गत, स्वतंत्र रूप से अपने शोध कार्य को संपादित करते हैं और अपने विषय के गहन अध्ययन में नए ज्ञान की खोज करते हैं। इसी प्रकार श्री रावपतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में शिक्षा संकाय के विद्याभूषण शर्मा, ईश्वर प्रसाद यदु, समाज विज्ञान संकाय के समाज कार्य विभाग के नेतराम डड़सेना एवं विज्ञान संकाय के शोधार्थी टीनू दुबे ने अपना शोध कार्य पूरा किया और पी.एच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) उपाधि प्राप्त की।
बता दें की शिक्षा संकाय के अंतर्गत शोधार्थी विद्याभूषण शर्मा ने शोध निर्देशक डाॅ. संजीत कुमार साहु के मार्गदशन में “शिक्षा की सूचना तकनीकी अभिवृत्ति को उनके सृजनात्मकता एवं शिक्षक प्रभावशीलता पर प्रभाव“ विषय पर ओपन वाॅइवा दिनांक 27 मई 2023 को सम्पन्न हुआ, यह शोध विषय वर्तमान समय के परिपेक्ष्य में ICT की उपयोगिता को देखते हुए उनके रचनात्मकता व शिक्षक प्रभावशीलता पर प्रभाव देखा गया। ज्ञात हो कि विद्याभूषण शर्मा उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है एवं 2017 में उन्हे राज्यपाॅल शिक्षक पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय को मिला “एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 3.0” को आयोजित करने का अवसर…
साथ ही विभाग के दूसरे शोधार्थी के रूप में ईश्वर प्रसाद यदु ने दिनांक 29 मई 2023 को अपने शोध विषय “बलौदाबाजार जिले के पलायन करने वाले श्रमिक परिवारो के बच्चो की प्राथमिक शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन “विषय पर ओपन वाॅइवा देकर अपना पी.एच.डी.पूरा किया। वर्तमान समय में पलायन एक विशेष समस्या है इसके कारण बहुत ही समस्याओं का सामना आज समाज में पालक एवं पाल्य दोना कर रहे है। ईश्वर प्रसाद यदु श्री रावतपुरा सरकार वि.वि. के शिक्षा विभाग में सहा. प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है एवं उन्हे 10 अक्टूबर 2022 को एशोसिएशन ऑफ़ प्रायवेट प्रोफेशनल अनएडेड काॅलेज ऑफ़ छत्तीसगढ़ के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है।
समाज विज्ञान संकाय के समाज कार्य विभाग द्वारा नेतराम डड़सेना ने शोध निर्देशक डॉ. नरेश कुमार गौतम के अंतर्गत अपना पी.एच.डी. कार्य पूरा किया। 29 मई 2023 को नेतराम डड़सेना ने “महिलाओं के समाजिक विकास एवं स्वावलंबन में महिला स्व सहायता का योगदान” विषय पर ओपन वाॅइवा देकर अपना पी.एच.डी. पूरा किया। वहीं विज्ञान संकाय के शोधार्थी टीनू दुबे ने भी 5 जून 2023 को “डेवलपमेंट ऑफ इंटरवल टाइप -2 फ्यूजी लॉजिक एफिशिएंट स्पीड कंट्रोलर्स फॉर थ्यूरिस्टर फेड इलेक्ट्रिकल ड्राइव सिस्टम्स” विषय पर अपना ओपन वाॅइवा प्रस्तुत कर पी.एच.डी. उपाधि प्राप्त की। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री हर्ष गौतम , कुलपति डाॅ. एस. के. सिंह एवं कुलसचिव प्रभारी प्रो. विजय कुमार सिंह द्वारा विद्याभूषण शर्मा, ईश्वर प्रसाद यदु, नेतराम डड़सेना एवं टीनू दुबे को बधाई दी गई साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की गई।
Read More:-गुरु पूर्णिमा पर्व 2023: विविध सामग्रियों से रायपुर में गुरु श्री रवि शंकर महाराज श्री का अभिषेक ….. शिष्यों ने चरणवंदन कर लिया आशीर्वाद


