May 19, 2025

गुरु पूर्णिमा पर्व 2023: विविध सामग्रियों से रायपुर में गुरु श्री रवि शंकर महाराज श्री का अभिषेक ….. शिष्यों ने चरणवंदन कर लिया आशीर्वाद

0
357483811_239256702303119_2908875763941114074_n

रायपुर : रावतपुरा रायपुर आश्रम में में आषाढ़ी पूर्णिमा पर आज गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह 3 बजे से श्री रवि शंकर महाराज श्री का अभिषेक शुरू हुआ, विविध सामग्रियों से गुरु श्रेष्ठ श्री रवि शंकर महाराज श्री का अभिषेक पूजन हुआ।



गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को भक्ति भाव के साथ मनाया गया। हवन पूजन और अनुष्ठान किए गए। भक्तों ने अपने-अपने गुरु की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से शाम तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ी।




सुबह से गुरु पूर्णिमा पर्व की तैयारी भक्तों ने शुरू कर दी। घरों में पूजा पाठ करने के साथ ही लोग मंदिरों में भगवान का दर्शन करने के लिए पहुंचे। आश्रम मंदिर में भोर में ही भगवान का श्रंगार कर उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान भजन कीर्तन किए गए। इसके बाद भक्तों ने महंत रवि शंकर महाराज की चरण वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम तक कार्यक्रम चलते रहे। लगभग सभी मंदिरों में लोग दर्शन व गुरु की पूजा करने के लिए पहुंचे। कई घरों में भगवान की कथा लाइव प्रसारण से श्रवण किया गया।



वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। शाम 7 बजे माँ राज राजेश्वरी का 11 लाख अर्चन भी किया गया। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। वेद मंत्रों की ध्वनि वातावरण में गुंजायमान हो रही थी। कई हवन कुंड बनाए गए जिसमें भक्तों ने देवों को आहुतियां दीं। सभी जगह शाम तक धार्मिक आयोजन किए गए। इसके अलावा शिक्षण संस्थाओं में भी शिष्यों ने गुरु की वंदना कर आशीर्वाद लिया।


वैसे तो वर्ष भर इस तपोस्थली पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता हैं किंतु कार्तिक की पूर्णिमा एवं आषाढ़ मास की पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) पर यहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटती है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी आश्रमों व शिक्षण संस्थाओ पर विशाल भंडारा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े