June 4, 2026

SRI: B.P.Ed की छात्रा टॉक संजना घनश्याम का 36वें राष्ट्रीय खेल सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में चयन…

0
WhatsApp Image 2022-10-03 at 7.08.34 PM

नवा रायपुर।। परम पुज्य श्री महाराज जी के आशीर्वाद और संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ जे.के.उपाध्याय के मार्गदर्शन में, श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, नवा रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग ( B.P.Ed .) की छात्रा टॉक संजना घनश्याम का चयन 36वें राष्ट्रीय खेल सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहाँ संजना छत्तीसगढ के साथ श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर रही है । 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 28सितम्बर से 12अक्टूबर तक आयोजित किया गया है।

Read More:-यूजी और  पीजी के स्टूडेंट्स करेंगे  Cyber security की पढ़ाई, यूजीसी ने बनाया स्ट्रक्चर…

छात्रा की इस उपलब्धि पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय और निदेशक ऐ.के.श्रीवास्तव, बीपीएड की प्राचार्या डॉ. ख्याती शर्मा, सहायक प्राध्यापक प्रमेश खरे, सुशील कुमार राय और सभी कैंपस स्टाफ ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।

Read More:-भारत की  इन चार दवाओं का हानिकारक प्रभाव, WHO ने जारी किया मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट…

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *