April 21, 2026

Recruitment : एलआइसी एचएफएल में असिस्टेंट व असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियां…

0
04_08_2022-lic_hfl_recruitment_2022_22952735

एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआइसी एचएफएल) ने असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बता दें की एलआइसी के जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक, विभिन्न रीजन में असिस्टेंट के 50 पदों और असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों समेत कुल 80 पदों पर भर्ती की जानी है। सबसे अधिक असिस्टेंट की 15 रिक्तियां वेस्टर्न रीजन (गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र) के लिए घोषित की गई हैं। इसके बाद साउथ ईस्टर्न रीजन (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के लिए असिस्टेंट की 10 रिक्तियां निकाली गई हैं। दूसरी तरफ, असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए क्षेत्रवार रिक्तियां विभाजित नहीं हैं।

Read More:-छत्तीसगढ़ : भूकंप के झटकों से हिला सूरजपुर ,मचा हड़कंप…

एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा विज्ञापित असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर के लिए आवेदन के योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, lichousing.com पर कैरियर सेक्शन में उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को अपने विवरणों को भरकर पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित 800 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

योग्यता-

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए और उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, किसी भी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट या किसी भी विषय में पीजी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Read More:-शिव मंदिर में है तुलसीदासजी की एकमात्र प्रतिमा, तुलसीदास जयंती पर होगी विशेष पूजा-अर्चना

मार्केटिंग एवं फाइनेंस में एमबीए किए उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है, अधिक जानकारी और भर्ती के अन्य विवरणों के लिए एलआइसी एचएफएल भर्ती 2022 अधिसूचना देखें।


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *