AIIMS में 159 पदों पर निकाली गई भर्तियां, जाने आवेदन की अंतिम तिथि…
मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। एम्स भोपाल इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा कुल 159 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन पर15 मई को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि समय रहते आवेदन कर दें, क्योंकि अंतिम समय में कई बार ऑफिशियल वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण से आवेदन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई थी।
Read More:-बॉलीवुडः अभिनेत्री ने ली लाखो की फ़ीस और 3 मिनट में ही छोटा स्टेज, ‘धोखाधड़ी’ का मामला दर्ज…
एम्स भोपाल की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सुझाव दिया जाता है कि वे एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जांच करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें। यह पढ़ने के बाद उसमें मौजूद दी गई योग्यता को लेकर शर्तों के अनुसार ही अप्लाई करें। इसके अलावा, इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी।

Read More:-सावधान : SBI ने दिया ग्राहकों को सुरक्षा निर्देश, ट्रांजेक्शन हो सेफ…
सेलेक्शन प्रक्रिया –
उम्मीदवारों का चयन लिखित और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
फीस-
इन पदों पर आवेदन करने वाले दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) को कोई फीस नहीं देनी होगी। एवं ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / श्रेणी के लिए 1200 रुपये,वहीं सामान्य / ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये |

