April 18, 2026

सरकारी अस्पताल: डॉ. करते है इलाज के साथ ही पूरे अस्पताल की सफाई, सेवा ही पहला धर्म…

0
27_04_2022-unique_doctor_in_bijapur_news

प्रदेश में एक सरकारी अस्पताल जहां पदस्थ एकमात्र डाक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ ही पूरे अस्पताल की सफाई भी स्वयं करते हैं, तो एकबारगी किसी को भी यकीन करना मुश्किल होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत को सामने लाने वाला यह हेल्थ और वेलनेस सेंटर बीजापुर ब्लाक के आदर्श ग्राम रेड्डी में है। बता दें की यहां डॉ. नरेंद्र कौशिक पदस्‍थ हैं। दो नर्स हैं, जो कोरोना में ड्यूटी लगाए जाने के बाद से आ ही नहीं रही हैं। और सफाई कर्मचारी है नहीं। इस स्थिति के बारे में विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है।

join whatsapp


Read More:-AIIMS में 159 पदों पर निकाली गई भर्तियां, जाने आवेदन की अंतिम तिथि…

डॉ. कौशिक ने कहा कि इस अस्पताल में ग्राम रेड्डी के आसपास के कई गांवों के ग्रामीण आदिवासियों का इलाज किया जाता है। गंभीर मरीजों को बीजापुर जिला चिकित्सालय में रेफर कर देते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थागत डिलिवरी के लिए वे ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हैं। डिलिवरी के लिए कोई आता है तो वे स्वयं देखभाल कर सुरक्षित स्थिति में डिलिवरी पश्चात घर भेज देते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला स्टाफ का होना जरूरी है, पर मजबूरी है। पूरे अस्पताल की स्वच्छता का उन्हें ही ख्याल रखना पड़ता है। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में बाउंड्रीवाल होना चाहिए, जो कि नहीं है।


Read More:-बॉलीवुडः अभिनेत्री ने ली लाखो की फ़ीस और 3 मिनट में ही छोटा स्टेज, ‘धोखाधड़ी’ का मामला दर्ज…

बिते पांच साल से यहां पदस्थ डॉ. कौशिक ने एक साल तक परिवार को भी साथ रखा, लेकिन फिर जा कर उन्हें अपने घर बिलासपुर भेजना पड़ा। वे कहते हैं कि यहां के ग्रामीणों की सेवा करना उनका पहला धर्म है, इसलिए लंबी छुट्टी पर भी नहीं जाते।

वहीं ग्राम पंचायत रेड्डी की सरपंच ज्योति गायता का कहना है कि अस्पताल की समस्या के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन एक भी स्टाफ नहीं भेजा गया। अब विधायक को मांगपत्र सौंपेंगे। उपसरपंच संतोष मचाल ने कहा कि यहां की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

Read More:-सावधान : SBI ने दिया ग्राहकों को सुरक्षा निर्देश, ट्रांजेक्शन हो सेफ…

साथ ही बीजापुर बीएमओ डॉ. राजेंद्र राय ने कहा, रेड्डी अस्पताल के बारे में जानकारी ली गई है। वहां की दो नर्स की कोविड टीकाकरण में ड्यूटी लगी है। स्टाफ व सफाई कर्मी की व्यवस्था जल्द ही कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *