April 21, 2026

Twitter का नया मालिक एलन मस्क, 44 बिलियन डॉलर में खरीदी कम्पनी…

0
25-1

पुरे विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक Twitter बिक चुकी है। बता दें की पूरी दुनिया के नामी अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है।

join whatsapp


Read More:-छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को मिला ई-गवर्नेस अवार्ड 2021…

बता दें की एलन मस्क ने कुछ समय पहले Twitter की 9% हिस्सेदारी खरीदी थी। अब एलन मस्क ने Twitter Inc का 100% स्टेक हासिल कर लिया है। उन्होंने ट्विटर कंपनी 54.20 डॉलर्स प्रति शेयर की दर से कंपनी खरीदी है। एलन के ऑफर पर पिछले कुछ हफ्तों से ट्विटर कंपनी एलॉन मस्क के ऑफर पर सोच विचार कर रही थी। अब बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने अब ट्विटर को बेचने का निर्णय कर लिया है।


Read More:-Inspiration: 99 साल की उम्र में दादी ने उड़ाया फाइटर प्लेन, लोग हुए हैरान…

ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर (Bret Taylor) ने कहा, ‘ट्विटर बोर्ड ने मूल्य, निश्चितता और वित्तपोषण पर एलन के प्रस्ताव का गंभीरता से आकलन किया। समझौते के बाद ट्विटर के सभी शेयर होल्डर्स को कैश में बढ़िया प्रीमियम मिलेगा, जिससे शेयरधारकों को फायदा होगा। हमें लगता है कि ट्विटर के शेयर होल्डर के लिए यह बढ़िया अवसर है।’

वहीं ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कहा, ‘ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। हमें अपनी टीमों पर गहरा गर्व है और उस काम से प्रेरित हैं, जो कभी अधिक महत्वपूर्ण नहीं रहा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *