April 20, 2026

फर्जीवाडे को रोकने पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी अनिवार्य, पात्र कृषकों को ही योजना का लाभ

0
PM-Kisan-eKYC-Update

 

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के पंजीकृत समस्त कृषकों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि विभाग जिला रायपुर के उप संचालक राजेन्द्र कुमार कश्यप ने बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ सही पात्र कृषकों को देने एवं फर्जीवाडे को रोकने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर भी ई-केवाईसी अपडेट के लिए ऑप्शन दिया गया है।

Read moraवर्ल्ड टीबी डे आज,इन सामान्य लक्षणों को ना करें नजरअंदाज…

join whatsapp

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी कराने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं # में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है या लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समस्त पंजीकृत कृषकों का ई-केवाईसी कराने के लिए जिला स्तर पर विकासखंडवार नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति कर शत् प्रतिशत् कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारियों को संबंधित विकासखंड में लगातार मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में ई-केवाईसी का कार्य शत् प्रतिशत् पूर्ण करते हुए प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि जिला रायपुर निर्देशित किया है।

Read mora: रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, जानिए डिटेल्स…

विकासखंड धरसीवां के लिए सहायक संचालक कृषि ममता पाटिल, विकासखंड आरंग के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी दीपक कुमार नायक, विकासखंड अभनपुर के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एम.डी.ओझा को और विकासखंड तिल्दा के लिए सहायक मिट्टी प्रशिक्षण अधिकारी मनीष दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *