June 20, 2026

रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, जानिए डिटेल्स…

0
ddsdd

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के स्कूलों में करीब 52 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें पीआरटी के 13 पद, टीजीटी के 16 पद, पीजीटी के 4 पद, टीजीटी के 6 पद और संविदा शिक्षक के 13 पद हैं। बात दे कि कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। केवल इंटरव्यू के आधार पर ही कैंडिडेट का चयन होगा

इस भर्ती के माध्यम से रेलवे हाई स्कूल लुमडिंग, रेलवे हाई स्कूल बदरपुर और रेलवे हाई स्कूल दीमापुर में खाली पड़े शिक्षक पदों को भरी जायेगी । कॉन्ट्रेक्ट की अवधि 31 मार्च, 2023 से अधिक नहीं होगी। इस दौरान समेकित मासिक पारिश्रमिक पर या रेलवे भर्ती बोर्ड से नियमित रूप से चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति या नियमित रेलवे कर्मचारी की उपलब्धता जो भी पहले हो या शैक्षणिक सत्र के अंत तक होगी। क्वालिफिकेशन सहित और अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://nfr.indianrailways.gov.in/पर मौजूद है।

Read more : SRU : शिवानी साहू ने आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ से नर्सिंग परीक्षा में पाया टॉप 5 स्थान…

पीआरटी के लिए कैंडिडेट के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा बीएड या डीएलएड या जेबीटी या पीटीटी डिप्लोमा के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना चाहिए। वहीं, टीजीटी के लिए निर्धारित विषय में ग्रेजुएट और बीएड के साथ टीईटी पास होना आवश्यक है और पीजीटी के लिए निर्धारित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट के साथ-साथ बीएड किया होना चाहिए।

Read moreयह फूल करेगा आपके चेहरे की झुर्रियों को दूर, ऐसे करें इस्तेमाल…

​​​​​​​इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके निर्धारित प्रारूप में भरें। एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के साथ सीधा वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।रेलवे सीधी भर्ती  2022 का वॉक इन इंटरव्यू 1 अप्रैल, 2022 को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। वॉक इन इंटरव्यू रेलवे डीआरएम ऑफिस लुमडिंग असम में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *