छत्तीसगढ़ आने वाली हैं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जोरो-शोरो से तैयारियों में लगी भाजपा…
देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही हैं। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के आदिवासी कार्ड ने UPA के विपक्षी दलों को चुनाव में समर्थन के मुद्दे पर पशोपेश में डाल दिया है। बता दें द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा की निवासी है और वे प्रदेश के पड़ोसी राज्य झारखंड में लंबे समय तक राज्यपाल रहीं हैं । 15 जुलाई को मुर्मू रायपुर आ रहीं हैं। यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। भाजपा तैयारियों में लगी हैं। भाजपा ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व CM डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी शामिल हुए।
Read More:-असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कहा कर सकते हैं आवेदन…
बता दें कि UPA ने यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया है। 1 जुलाई को यशवंत सिन्हा चेन्नई से सीधे रायपुर आए थे। सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस के विधायकों और सांसदों की एक निजी होटल में बैठक हुई, जिसमें सिन्हा ने समर्थन मांगा था। रायपुर में यशवंत सिन्हा ने कहा था कि देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा होता कि इस पद के लिए चुनाव ही नहीं होता। पक्ष-विपक्ष दोनों मिलकर बैठते और सर्वसम्मति से किसी एक व्यक्ति को चुन लिया जाता। ऐसा करने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की होती है। छत्तीसगढ़ आदिवासी प्रदेश है। यहां आदिवासियों की आबादी 32% है। यहां अनुसूचित जनजाति के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं, जिसमें 27 पर कांग्रेस का कब्जा है।
Read More:-भारत : परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, देश में बैन हो जाएगा पेट्रोल, जानिए क्यूँ…
वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता देवलाल दुग्गा ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। पहली बार देश में किसी आदिवासी को प्रथम नागरिक बनाने पहल की गई है। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों में इससे उत्साह है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भले ही कांग्रेस के विधायक ज्यादा हैं, लेकिन भाजपा के पास 9 सांसद, 1 राज्यसभा सांसद और 14 विधायक हैं। जेसीसीजे और बसपा ने एनडीए को समर्थन का ऐलान किया है।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में बनाई अपनी जगह…

Read More:-सास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ श्री रविशंकर जी महाराज का 54 वां प्राकट्य महोत्सव…

