गधे से बांध खीचा Ola Scooter और कहा, ‘ओला कंपनी के दोपहिया वाहन न खरीदें’…
एक शख्स ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा और उसके कुछ दिन बाद ही स्कूटर बंद हो गई. शख्स ने ओला कंपनी में जाकर कम्प्लेन की तो कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली. फिर गुस्से में आकर शख्स ऐसा काम किया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. उसने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक गधे से बांधा और फिर पूरे शहर में घुमाया. उसका अनूठा विरोध लोगों के निगाह में आ गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि यह मामला महाराष्ट्र के बीड जिले का है. बीड जिले में एक व्यक्ति ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से परेशान होकर अनूठा विरोध किया. बीड जिले के सचिन गिट्टे ने एक गधे के पीछे स्कूटर को बांध दिया और पोस्टर-बैनर के साथ शहर के चारों ओर परेड कर लोगों से कंपनी पर भरोसा न करने का आग्रह किया.
Read More :- 6 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, एनर्जी ड्रिंक बना कारण, जानिए कैसे…
रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन गिट्टे ने जब ओला इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी, उसके छह दिन बाद ही दोपहिया वाहन काम करना बंद कर दिया था. कंपनी से संपर्क करने के बाद एक ओला मैकेनिक ने उनके स्कूटर की जांच की. हालांकि, कोई भी इसे ठीक करने नहीं आया. सचिन गिट्टे ने कस्टमर केयर को कई कॉल्स भी कीं, लेकिन कोई भी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली.

नतीजतन, उन्होंने अपने दोपहिया वाहन को एक गधे से बांध दिया और बैनर के साथ उसकी परेड की. उन्होंने अपने पोस्टर में लिखा, ‘इस धोखाधड़ी वाली कंपनी ओला से सावधान रहें’. एक और पोस्टर में सचिन ने लिखा, ‘ओला कंपनी के दोपहिया वाहन न खरीदें.’ इस विरोध से परली में हड़कंप मच गया और तब से यह इंटरनेट पर वायरल हो गया.
Read More :- शोध : आपस में बात करते है मशरूम, खतरों से करते है आगाह…
व्यापारी सचिन ने कथित तौर पर उपभोक्ता फोरम से संपर्क किया और शिकायत की, कि बाइक की रिपेयरिंग या रिप्लेस नहीं किया जा रहा है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार ओला की जांच करे और उचित कार्रवाई करे, क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी से उपभोक्ताओं के लिए कोई वित्तीय सुरक्षा नहीं है. सचिन गिट्टे ने सितंबर 2021 में स्कूटर बुक किया था, और 24 मार्च 2022 को डिलिवर हुआ.

