6 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, एनर्जी ड्रिंक बना कारण, जानिए कैसे…
अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों का शरीर कई बीमारियों का कारण बनता जा रहा है और कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक 6 साल के बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हो गई. आपको यह सुनने में अटपटा लगेगा, लेकिन उत्तर-पूर्वी मेक्सिकों में ऐसा हुआ है.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मेक्सिको के माटामोरोस में एक 6 साल के बच्चे की कथित तौर पर एक गिलास मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक (Monster Energy drink) पीने से मौत हो गई. यह दुखद घटना उस समय हुई जब Francisco Cervantes 16 अप्रैल को अपनी दादी के घर जा रहा था.

रिपोर्ट के अनुसार, Francisco ने अपनी प्यास बुझाने के लिए जल्दी से मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक पी लिया. एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद बच्चे को बेचैनी का अनुभव होने लगा और उसके रिश्तेदार स्थानीय अल्फ्रेडो पुमारेजो अस्पताल ले गए.
Read More :- मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ…
अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसको हार्ट अटैक आया है और उसका ब्रेन डेड हो गया है. इसके बाद Francisco ने कोमा में छह दिन बिताए, क्योंकि उसकी मां जेसिका ने शुरू में उसे आर्टिफिशियल लाइफ सपोर्ट मशीन से हटाने की अनुमति नहीं दी थी.
Read More :- जिले के पहले सी-मार्ट स्टोर का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पादों की होगी बिक्री…
रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि 6 साल के Francisco Cervantes पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था या नहीं. हालांकि एनएचएस सहित विभिन्न हेल्थ एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि छोटे बच्चों को एनर्जी ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए, जिनमें काफी मात्रा में कैफीन और चीनी होती है. मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक का बयान नहीं आया बच्चे की मौत के बाद अभी तक मॉन्स्टर एनर्जी ड्रिंक की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. Francisco की मां ने कहा कि दुर्भाग्य से मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा और अब इसे और नहीं ले सकता है.
