मानसून : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी…

देश में मानसून के दस्तक देते ही बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आइएमडी ने अगले कुछ दिनों में मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read More:-आठ साल के बच्चे ने यमुना नदी को महज 18 मिनट में तैरकर पार कर बनाया रिकॉर्ड…
मौसम विभाग ने अगले पाँच दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी ने कहा कि 27 जून से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों गरज के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।
Read More:-विश्व स्वास्थ्य नेटवर्क ने मंकीपॉक्स को घोषित किया महामारी, डब्ल्यूएचओ से कहा- ग्लोबल एक्शन आवश्यक…
25 से 28 जून के दौरान ओडिशा में बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान ही बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश होने का अनुमान है। 27 और 28 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 3 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरे बिहार में पहुंच चुका है। उत्तर बिहार में इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। बता दें की दक्षिणी बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है और कई अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल होंगी शामिल…
Read More:-काव्या ने ऑल इंडिया डांस प्रतिस्पर्धा में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को किया गौरवान्वित…