June 4, 2026

डीआरडीओ के इस विभाग में निकली 630 नौकरी, मिलेंगी 88,000 रुपये महीना सैलरी…

0
777090-drdo

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में भर्ती के लिए आरएसी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेजुएट इंजीनियर और साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट को साइंटिस्ट B और साइंटिस्ट/इंजीनियर B के पद पर भर्ती कया जाएगा। यह भर्ती डीआरडीओ के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एरोनोटिकल डिवेलपमेंट एजेंसी में की जाएगी। इन डिसिप्लिन और कैटेगरी में पे मैट्रिक्स (रुपये 56,100 / -) के स्तर -10 (7 वें सीपीसी) अनुसार सलैरी मिलेगी। बता दें की कैंडिडेट्स को अलग अलग पदों पर 88000 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।

आवेदकों को एक लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जो 300 नंबर की होगी और तीन घंटे की होगी। यह दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके आवेदन करने के लिए लिंक जल्द ही एक्टिवेट किया जाने वाला है। आवेदन करने की आखिरी तारीख लिंक एक्टिवेट होने के 21 दिन बाद होगी. मतलब आवेदन के लिए के लिए कुल 21 दिन का समय मिलेगा।

Read More:-मानसून : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी…

इस पदों पर भर्ती-

बता दें आरएसी डीआरडीओ में 579 पदों, डीएसटी में 8 पदों और एडीए में 43 पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मटेरियल विज्ञान और इंजीनियरिंग और मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, एरोनॉटिकल, मैथ्स, सिविल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, मटेरियल साइंस विज्ञान, नौसेना आर्टिटेक्चर, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग, वायुमंडलीय विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान और जैव रसायन के लिए भर्ती कर रहा है।

Read More:-आठ साल के बच्चे ने यमुना नदी को महज 18 मिनट में तैरकर पार कर बनाया रिकॉर्ड…

आयु सीमा-

डीआरडीओ में इन भर्तियों के लिए आयु सीमा UR/EWS कैटेगरी के लिए 28 साल, OBC कैटेगरी के लिए 31 साल और एससी एसटी कैटेगरी के लिए 33 साल है। वहीं डीएसटी के लिए आयु सीमा UR/EWS कैटेगरी के लिए 35 साल, OBC कैटेगरी के लिए 38 साल और एससी एसटी कैटेगरी के लिए 40 साल है। एडीए के लिए आयु सीमा UR/EWS कैटेगरी के लिए 30 साल, OBC कैटेगरी के लिए 33 साल और एससी एसटी कैटेगरी के लिए 35 साल है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल होंगी शामिल…

 

resistration open 2022-23


 

Read More:-काव्या ने ऑल इंडिया डांस प्रतिस्पर्धा में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को किया गौरवान्वित…

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *