June 4, 2026

मनरेगा दे रहा सुनहरा अवसर, 11 नए लोकपालों की भर्ती, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन…

0
11_05_2020-mnrega_demo_2020511_172349


For Registration click on the link:-  https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से संचालित मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत 11 नए लोकपालों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें की राज्य मनरेगा कार्यालय की तरफ से प्रदेश के 11 जिलों बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, सुकमा, सूरजपुर और मुंगेली में लोकपाल के एक-एक पद पर राज्य स्तरीय पदों और भर्तियां निकाली गई है।

join whatsapp


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल ने चलाया पांच दिवसीय जागरूकता अभियान…

इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 22 अप्रैल 2022 तक, शाम पांच बजे तक अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। आवेदक की आयु नियुक्ति के समय 66 वर्ष से कम होनी चाहिए। बता दें की लोकपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन संबंधी प्रारूप, अर्हता एवं शर्तों की जानकारी वेबसाइट http://www.cgstate.gov.inऔर  http://www.mgnrega.cg.nic.in पर अपलोड की गई है।


उम्मीदवार अपना आवेदन आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, विकास आयुक्त कार्यालय, तृतीय तल, कक्ष क्रमांक-19, विकास भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ को प्रेषित कर सकते हैं। केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक की ओर से भेजा गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।

Read More:-परीक्षा पर चर्चा : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का सम्बोधन, शिक्षको ने की सराहना…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *