June 4, 2026

परीक्षा पर चर्चा : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का सम्बोधन, शिक्षको ने की सराहना…

0
WhatsApp Image 2022-04-01 at 3.39.31 PM


For Registration click on the link:-  Click Here

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित “परीक्षा पर चर्चा” के 5वें संस्करण कार्यक्रम में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के सभी छात्रों, और शिक्षकों ने लाइव प्रसारण में भाग लिया।

परीक्षा पर चर्चा के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को काफी उत्साह पूर्वक सभी छात्रों और शिक्षकों ने सुना।


Read More:-भारत को मिल सकती है TB की प्रभावी वैक्‍सीन, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च कर रही ट्रायल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि यह मेरा बहुत प्रिय कार्यक्रम है, लेकिन कोरोना के कारण बीच में मैं आप जैसे साथियों से मिल नहीं पाया। मेरे लिए आज का कार्यक्रम विशेष खुशी का है, क्योंकि एक लंबे समय के बाद आप सबसे मिलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा, ”त्योहारों के बीच में एग्जाम भी होते हैं। इस वजह से त्योहारों का मजा नहीं ले पाते। लेकिन अगर एग्जाम को ही त्योहार बना दें, तो उसमें कईं रंग भर जाते हैं।

join whatsapp


फिल्‍म की कहानी सुनाकर सभी को किया प्रेरित –

सुबह पढ़ाई करें या शाम को? खेलने से पहले पढ़े या बाद में? खाली पेट पढ़ें या खा-पीकर? इन सवालों के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे एक फिल्‍म याद आती है जिसमें रेलवे स्‍टेशन के पास रहने वाले एक व्‍यक्ति को बंगले में रहने का अवसर मिलता है। वहां उसे नींद नहीं आती तो वह रेलवे स्‍टेशन जाकर रेलगाड़‍यों की आवाज़ रिकार्ड करता है और वापस आकर टेप रिकॉर्डर में सुनकर फिर सोता है। आशय ये है कि हमें कंफर्टेबल होना जरूरी है। इसके लिए सेल्‍फ असेसमेंट करें और देखें कि आप कब और कैसे पढ़ाई के लिए कंफर्टेबल होते हैं। साथ ही सभी को प्रेरित करने के लिए कई अच्छी बातें बताई जिनमे छात्रों से एग्‍जाम को चिट्ठी लिखने की बात कही ।उन्होंने कहा की बिना खेले कोई खिल नहीं सकता। साथ ही सोशल मीडिया और मोबाइल गेमिंग के एडिक्‍शन से बचने के साथ तनाव को दूर रखने की सलाह शामिल है ।


बता दें की श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ और छात्रों को “परीक्षा पे चर्चा” में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी..

Read More:-प्रदेश :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुदृढ़ प्रशासन के लिए 4 नए अनुविभाग, 23 नयी तहसीलों का किया शुभारंभ…






 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *