जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में हुआ सेमिनार, टीबी जागरूकता पर हुई चर्चा…

जगदलपुर | विश्व क्षयरोग दिवस या World Tuberculosis Day हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है. विश्व टीबी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को टीबी के बारे में बताने के साथ यह जानकारी भी दी जाय कि टीबी का उनके स्वास्थ्य, समाज और देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ रहा है.
Read mora: ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का DRDO ने किया सफल परीक्षण, भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत

इसी के मद्देनज़र परमपूज्य रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से और श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में हर साल की तरह आज भी “विश्व टीबी डे” पर “Invest to End T.B. Save Lives ” थीम के आधार पर कॉलेज की छात्राओ ने सेमिनार का अयोजन किया। सेमीनार में संस्थान के सी. ए. ओ. , प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे । इस अवसर पर लोगो को जागरूक करने के साथ ही ऐसी बीमारियों से बचने के उपायों पर चर्चा की गयी।

