April 18, 2026

बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज बिलासपुर में WORLD TUBERCULOSIS DAY पर छात्राओं ने दिया प्रेजेंटेशन…

0
WhatsApp Image 2022-03-24 at 4.56.54 PM

बिलासपुर | बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज बिलासपुर में पूज्य महाराज जी के आशीर्वाद से और श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में WORLD TUBERCULOSIS DAY यानि ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ “Invest to End Tuberculosis and Save Lives” थीम पर सेमिनार का आयोजन हुआ l

join whatsapp

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सी. ए. ओ. ने मुख्य अतिथि उप निदेशक नर्सिंग विभाग के प्रमोद पांडे को गुलदस्ता भेंट कर और माता सरस्वती की पूजा और महाराज जी के आशीर्वाद के साथ की। संस्था के सीएओ एस के शर्मा, प्राचार्य वीना चौहान और सभी शिक्षकगण मौजूद रहे ।

 

उप-प्राचार्य नम्रता अहेर ने वर्ल्ड टीबी दिवस बारे में बताते हुए अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बीएससी तृतीय वर्ष के रुपाली यादव और सविता बरघा ने टीबी पर अपना प्रेजेंटेशन दिया, की किस तरह से यह संक्रमण की शुरुआत होती है और बीमारी का रूप लेती है। कार्यक्रम के समापन पर बी. एस. सी. तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा यादव ने सभी को धन्यवाद देकर किया।

 

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को विश्व टीबी डे पर जागरूक रहने के सन्देश के साथ सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *