May 2, 2026

Health : वजन कम करना है तो, इसे करे डाइट में शामिल, ध्यान रखे डॉ से जरुर ले परामर्श…

0
ddd

वजन कम करने के लिए तमाम तरह के उपाय मौजूद हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों का वजन कम नहीं होता है, क्योंकि वह अपनी डाइट में बिल्कुल भी बदलाव नहीं करते हैं. लेकिन कुछ सूप की मदद से भी वजन कम किया जा सकता है. आइए  आपको बताते है  कि ऐसे कौन-से सूप हैं, जिससे आप अपना वजन कम कर सकते हैं.लेकिन ध्यान रहे बिना डॉ की सलाह के  इसे न अपनाये.

join whatsapp पत्ता गोभी सूप से वजन होगा कम

पत्ता गोभी सूप से भी वजन कम हो सकता है. यह सूप बनाने में भी आसान है. बता दें कि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन के, सी और बी 6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है.

Read More :- प्रदेश में पहली बार औषधीय और सुगंधित प्रजाति जिरेनियम की खेती, देश-विदेश में जबरदस्त मांग…

दाल और कद्दू सूप भी फायदेमंद

दाल और  कद्दू का सूप भी वजन घटाने में काफी उपयोगी है. ये दोनों चीजें आपने जरूर खाई होगी, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इन दोनों को मिलाकर जब आप सूप बनाएंगे तो आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी. दरअसल, दाल और कद्दू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. वेज लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

Watch More :- click here

जरूर पिएं चिकन सूप

चिकन सूप से भी वजन कम किया जा सकता है. आप सोच रहे होंगे कि भला इससे कैसे वजन कम हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले आपको चिकन को अच्छे से पकाना होगा इसके बाद प्रेशर कुकर में डाल दें और उसमें तेजपत्ता और हरी मिर्च, प्याज भूनकर डालें. इसे अच्छे से पकाने के बाद इसमें नमक और थोड़ी मात्रा में आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं.

पनीर और पालक के सूप से भी मिलेगी मदद

क्या आप जानते हैं कि पनीर और पालक के सूप से भी वजन कम हो  सकता है. दरअसल, पालक में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है. साथ ही यह प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है. इससे वजन भी कम हो सकता है.

मटर और गाजर के सूप से कम होगा वजन

मटर और गाजर का सूप भी आपका वजन कम कर सकता है. दरअसल, गाजर में  विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद है. इसके साथ ही मटर में मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन भी पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत और हार्ट  संबंधित बीमारियों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं. इसके साथ-साथ वजन कम करने में भी उपयोगी है.

Read More :- खैरागढ़ में कांग्रेस की जीत, ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ की तैयारी  शुरू…

 

Viral Video  :- click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *