तालाब में गिरने से मासूम की मौत, मातम में पूरा परिवार…
बलोदाबाजार के पलारी में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अन्य बच्चों के साथा खेल रही थी। खेलते वक्ती बच्ची तालाब में गिर गई, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना गिधपुरी थाना अन्तर्गत ग्राम बम्हनी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का नाम निशा देवांगन पिता त्रिलोकी देवांगन है। सूचना के बाद परिवार और इलाके में शोक व्याप्त है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
