February 8, 2025

भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार सुनील छेत्री ने किया सन्यास की घोषणा…

0

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने की घोषणा की है। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला कुवैत के खिलाफ 6 जून को खेलेंगे। यह फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच है। इसी के साथ दो दशक के शानदार फुटबॉल करियर को अलविदा कहेंगे। पिछले कई सालों से वो भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

दुनिया के नंबर-3 स्कोरर खिलाड़ी हैं

साल 2005 में भारत के लिए डेब्यू किया था। छेत्री ने भारत की ओर से खेलते हुए 94 गोल दागे। वह भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं। वहीं, वो गोल स्कोरर की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे स्थान पर अपना  हैं। सुनील छेत्री ने अपना 150वां अतरराष्ट्रीय मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। हालांकि, भारत को इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है।


इन्हें भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के छठे संस्करण में देश भर के एथलीटों के बीच रही प्रतिस्पर्धा…

पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला

छेत्री ने 12 जून 2005 को अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसमें पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में ही उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल गोल भी किया था। छेत्री ने अपने शानदार करियर में छह मौकों पर एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्हें 2011 में अर्जुन अवॉर्ड और 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

भारतीय टीम को खेलने हैं दो अहम मैच

कुवैत और कतर के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 और एएफसी एशियाई कप 2027 के प्रारंभिक संयुक्त क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण के मैचों के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान किया गया था। भारतीय टीम ग्रुप ए के अपने आखिरी दो मैचों में छह जून को कोलकाता में कुवैत के खिलाफ खेलने के बाद 11 जून को दोहा में कतर का सामना करेगी। भारत चार मैचों में चार अंक के साथ ग्रुप तालिका में दूसरे स्थान पर है। ग्रुप की टॉप दो टीमें फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करने के साथ एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 में अपनी जगह पक्की करेगी।

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास के एलान पर भावुक हो गए। दुनिया ने कुछ फुटबॉलर को ही उनके खेलते रहने के दौरान महान बनते देखा है। सुनील छेत्री उनमें से एक खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े