April 19, 2026

Gold Price : शादियों के सीजन में करीब 5,000 रुपये सस्ते में बिक रहा सोना, बाजारों में ग्राहकों की दिखी खूब भीड़…

0
gold_jewelry_getty6-sixteen_nine

देश में इन दिनों सोना-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, इसके बीच ग्राहकों में खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है, जिससे भारतीय सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की खूब भीड़ भी नज़र आ रही है। शादी समारोह के लिए हर कोई सोना-चांदी के गहने खरीदना पसंद करता है, जो गिफ्ट के तौर पर दिए जाते हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़ी काम की साबित होने जा रही है। बता दें इन दिनों सोना उच्चतम स्तर से करीब 5,000 रुपये सस्ते में बिक रहा है, जिसका आप समय रहते लाभ उठा सकते हैं।

join whatsapp


Read More:-सीजी ब्रेकिंग: बच्चों के बाद अब शिक्षकों की भी मिलेंगी गर्मी की छुट्टी, देखें आदेश…

गौरतलब हैं की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 46 रुपये टूटकर 52,357 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह सुचना दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस रुख के अनुरूप चांदी भी 103 रुपये की गिरावट के साथ 67,968 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी वर्ष में चांदी 68,071 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।


अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना नुकसान के साथ 1,949 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी 25.03 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही। वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, डॉलर के कमजोर होने के बावजूद अमेरिकी बांड आय बढ़ने से सोने की कीमतों में नरमी रही जिससे सोने में गिरावट देखने को मिली।

Read More:-भारत के रूस के साथ बढ़ते संबंधों पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले सलाहकार…

अपने शहर में सोने की कीमत जाने –

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए भाव का पता चल जाएगा। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *