फ्रेशर पार्टी : रैंपवॉक, स्पलैशिंग डांस, गेम्स के साथ हुआ “फ्रेशर पार्टी”…
बिलासा: कहते हैं कल के पन्ने रिवाइज नहीं किये जा सकते, लेकिन कल के पन्ने खाली हैं, और तुम कलम पकड़ लो इसे एक प्रेरक कहानी बनाओ। इस संदेश के साथ बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग बिलासपुर ने नए प्रशिक्षुओं के लिए “फ्रेशर पार्टी” का आयोजन करते हुए इसे अनुकूल समय बनाया हैं। कॉलेज फ्रेशर्स पार्टी वरिष्ठों के साथ बंधने का और कक्षा के बाहर नए लोगों के साथ बंधने का एक मजेदार और शानदार तरीका है।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने “विश्व योग कप” प्रतियोगिता में जीता पदक, विश्वविद्यालय को किया गौरवान्वित…
कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय सीएओ अंशुल मुदलियार और प्राचार्य वीना चौहान मैम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और पूजा समारोह के साथ की और उसके बाद प्रिंसिपल ने सभी नए चेहरों को प्रेरक भाषण दिया। बता दें की कार्यक्रम में सभी बैचों के द्वारा किए गए रैंपवॉक, स्पलैशिंग डांस, गेम्स के साथ आगे का जश्न मनाया गया।

Read More:-सीजी व्यापम: एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित, कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य…
कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर के लिए “ब्यूटी विद ब्रेन राउंड” भी हुआ, जिससे आखिर में हमें मिस्टर एंड मिसेज फ्रेशर्स 2022 मिला। कार्यक्रम का समापन जीएनएम द्वितीय वर्ष के छात्र अमीश सेमसन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

Read More:-नर्सिंग कॉलेज कुम्हारी में अग्नि शामक दल की एक दिवसीय कार्यशाला, दुर्घटनाओं से बचने दी जानकारी…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष महाराज जी के आशीर्वाद एवं उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Read More:-धनिए से कर सकते डायबिटीज कंट्रोल…जानिए कैसे…


