श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अधिकारियों के लिए आयोजित कि गई ईआरपी ट्रेनिंग…

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 16 अगस्त बुधवार को ईआरपी ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कि गई, जिसे शैक्षणिक अधिकारियों में प्रोफेसर से लेकर समस्त शैक्षणिक सदस्यों के लिए आयोजित की गई। जिसमें उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम करने के लिए ईआरपी से संबंधित नई तकनीको के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई, स्टाफ मेंबर्स को प्रोग्राम मॉड्यूल, स्टूडेंट्स मॉड्यूल, लाइब्रेरी मॉड्यूल, टाइम टेबल मॉड्यूल, लेक्चर प्लैंनिंग मॉड्यूल, असाइमेंट मॉड्यूल, अटेंडेंस मॉड्यूल के बारे में सम्पूर्ण रूप से जागरूक किया गया।
ईआरपी ट्रेनिंग कोर्डिनेटर क्रांति कुमार देवांगन ने ट्रेनिंग दी साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एस.के. सिंह ने भी सभी शैक्षणिक अधिकारियों को ईआरपी ट्रेनिंग के लिए जागरूक किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने बताया की ईआरपी के द्वारा अब विद्यार्थियों और शैक्षणिक अधिकारियों को कागजी कार्य में लगने वाले समय की बचत होगी साथ ही उनका कार्य समय में होगा, समय में सुचना प्राप्त होगी।
Read More:-Independence Day 2023 : 77वां स्वतंत्रता दिवस रावतपुरा सतना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य और गीत की दी प्रस्तुति, इंटरनेशनल विद्यार्थियों ने कहा भारत माता की जय एवं रघुपति राघव राजा राम पर किया नृत्य…