श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में मनाया गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक विज्ञान एवं कला संकाय के द्वारा 13 अप्रैल 2023 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर की छायाप्रित में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया ‘ इसमें विभिन्न संकाय के छात्रों द्वारा कविता एवं भाषण की प्रस्तुति की गयी। सभी विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति डॉ. एस.के.सिंह एवं कुलसचिव डॉ.सी. रमेश कुमार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में “एसआरयू आदर्श ग्राम” थीम पर छात्रों ने किया मॉडल प्रस्तुत…

Read More:-मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग कुम्हारी में प्रीवेन्शन ऑफ़ सेक्सुअल हरासमेंट कानून जागरूकता पर हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन …


