टीचर के 3000 से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती…जल्दी करे आवेदन…
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षकों की बंपर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से पीजीटी पदों पर 3000 से ज्यादा खाली पड़े पद भरे जाएंगे।
इन अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jssc.nic.in/पर जाकर 4 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधि विषय में मास्टर डिग्री आवश्यक होनी चाहिए
और बीएड एग्जाम पास किया हो। अगर आयु सीमा की बात करें तो उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जावेगी । पोस्ट वाइज एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट की डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा । जबकि एसएससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में फीस जमा कर सकेंगे हैं।
- उम्मीदवार ऐसे करे आवेदन
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jssc.nic.in/ पर जाएं।
- अब यहां आपको मांगी गईं जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।
- अपना एप्लिकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद आपको अपने फोन/ ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- अब दिए गए क्रेडेंशियल्स के साथ फिर से लॉगिन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर दिए दिशा-निर्देशों के साथ पूरी आवेदन प्रक्रिया को फाइनल रूप दें।
