सत्र 2022-23: यूजीसी के नए नियम में महज 30 फीसदी कोर्स करके विदेशी विश्वविद्यालय की डिग्री पाने का अवसर…
New Delhi: Freshers at Delhi University on Day-2 of their college lives in New Delhi on July 21, 2016. (Photo: IANS)
साल 2022-23 से छात्रों के लिए भारतीय और विदेशी संस्थान एक साथ संयुक्त डिग्री, ड्यूल डिग्री और ट्विन प्रोग्राम में पढ़ाई करवा सकेंगे। सरकार ने यूजीसी विनियमन-2022 को जारी कर दिया है। इस नियम के द्वारा युगल उपाधि और संयुक्त उपाधि कार्यक्रमों की पेशकश करने के लिए भारतीय और विदेशी उच्चतर शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग किया जा सकेगा। देश में अब से सभी छात्र भी विदेशी विश्वविद्यालयों में मनपसंद डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर सकेंगे।
Read More:-NASA : 50 साल पहले चंद्रमा से आए नमूनों में कुछ राज, क्या अब भी छिपे हैं…
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की तरफ से गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान जिनके पास राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद द्वारा जारी 3.01 स्कोर व राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रे मवर्क की विश्वविद्यालय श्रेणी में शीर्ष 100 में शामिल या उत्कृष्ट संस्थान किसी भी विदेशी संस्थान के साथ सहयोग कर सकता है।
बता दें इसमें विदेशी विश्वविद्यालय के पास टाइम्स उच्च शिक्षा या क्यूएस विश्व रैंकिंग के शीर्ष 1000 में शामिल होना जरूरी होगा। जो विश्वविद्यालय इन नियमों को पूरा करते होंगे, उन्हें इन प्रोग्राम को शुरू करवाने के लिए यूजीसी से पूर्व अनुमति नहीं लेनी होगी।
Read More:- सीएम भूपेश बघेल का ऐलान: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को हेलिकॉप्टर राइड कराएगी सरकार…
बता दें की पहले विदेशी विश्वविद्यालय की डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करने के लिए छात्र को पूरी पढ़ाई विदेश में जाकर करनी पड़ती थी। अब यूजीसी के इस नए नियम में महज 30 फीसदी कोर्स करके विदेशी विश्वविद्यालय की डिग्री पाने का अवसर मिलेगा।

Read More:-अध्ययन : चाँद पर पानी का स्त्रोत, जानिए क्या है नये शोध में…
विदेशी विश्वविद्यालयों में जाकर पढ़ाई का मौका-
यह प्रोग्राम ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और डिस्टेंस मोड से चलने वाले डिग्री प्रोग्राम में लागू नहीं होगा। यह पूरी तरह से भौतिक कक्ष में चलने वाले कोर्स होंगे। इसमें छात्र को तीनों प्रोग्राम के आधार पर विदेशी विश्वविद्यालयों में जाकर पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। इन प्रोग्राम में चिकित्सा, विधि और कृषि डिग्री प्रोग्राम शामिल नहीं किये जाएंगे।
Read More:-सीएम भूपेश बघेल का ऐलान: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को हेलिकॉप्टर राइड कराएगी सरकार…
प्रोग्राम डिजाइन-
ट्विन प्रोग्राम: छात्र को कुछ कोर्स, एक, दो या तीन सेमेस्टर की पढ़ाई विदेशी विश्वविद्यालय में जाकर करनी होगी। यह एक तरह का स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम होगा। इसमें अधिक से अधिक 30 फीसदी कोर्स या क्रेडिट विदेशी विश्वविद्यालय से प्राप्त करने होंगे।
संयुक्त डिग्री: इसमें एक भारतीय और दूसरा विदेशी विश्वविद्यालय मिलकर डिग्री प्रोग्राम चलाएंगे। इसमें डिग्री भारतीय विश्वविद्यालय की होगी। उसमें दोनों विश्वविद्यालयों का नाम और लोगो होगा। इसमें कम से कम 30-30 फीसदी क्रेडिट दोनों विश्वविद्यालयों से प्राप्त करने अनिवार्य होंगे।
डयूल डिग्री: एक भारतीय और दूसरा विदेशी विश्वविद्यालय डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाएंगे। दोनों विश्वविद्यालय अलग-अलग डिग्री जारी करेंगे। इसमें भी दोनों प्रोग्राम में 30 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर हासिल करने होंगे।

