डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवरमाल में बाल मेले का किया गया आयोजन…

भंवरमाल। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भंवरमाल में 23 नवंबर को बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस बाल मेले में बच्चों के द्वारा फूड स्टॉल खेलकूद स्टॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी एवं साइंस मॉडल की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 50 स्टॉल में पर विद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसकी सभी पलकों के द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रामानुजन महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आपसी सामंजस, अपने अंदर की छुपी हुई प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने में विकास कुमार जफर अंजुम अमित जायसवाल बिंदेश्वरी वर्मा, प्रीति शाह दिवाकर, दीक्षित दिलीप प्रजापति, सुप्रिया शर्मा, महेश्वरी साहू, ज्योति गुप्ता, प्रियंका यादव, मौसम गुप्ता, अनीता प्रजापति, उमेश कुमार, विजय कुशवाहा, शंभू रजक चंद्र, दीपक, रंजू मेहता एवं सभी स्टाफ के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई विद्यालय के प्राचार्य ने बतलाया कि समय समय पर इस तरह की गतिविधियां विद्यालय में संचालित की जाएगी जिस के बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।