श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के चीफ़ पीआरओ इंडियन कॉउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च द्वारा आयोजित बैठक में हुए आमंत्रित…
रायपुर।। 13 सितंबर, 2023 को आईसीएमआर (इंडियन कॉउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च) द्वारा सहायक प्रौद्योगिकियों (एटी) के बारे में जागरूकता और आवश्यक सहायक उत्पादों की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएपी) के उद्घाटन के लिए बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें पूरे भारत से कुल 155 विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस बैठक में विश्वविद्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश तिवारी को भारतीय आबादी के लिए आवश्यक शीर्ष 21 आवश्यक सहायक उत्पादों की पहली सूची के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर एनएलईएपी संक्षिप्त दस्तावेज़ तैयार करने में विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न हितधारकों और भागीदारों का एक संयुक्त प्रयास होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विभिन्न देशों में सहायक उत्पादों की सूची जारी है। भारत में उक्त दस्तावेज की तैयारी में श्री तिवारी पूर्व से विशेषज्ञ के रूप में सम्मलित रहे है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस.के. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. सौरभ के. शर्मा ने चीफ़ पीआरओ को बधाई दी और शुभकामनाएँ प्रेषित की।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट की हुई वार्षिक आम बैठक (AGM), शिक्षा और मेडिकल में किये जा रहे है बेहतर काम…

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी अरशद हुसैन एवं बीपीइएस के स्टूडेंट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय को किया गौरवान्वित…

