मुख्यमंत्री दौरा : सरगुजा संभाग से करेंगे शुरुआत, जनता से करेंगे सीधा संवाद…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू करेंगे। इसकी शुरुआत वे सरगुजा संभाग से करेंगे। बघेल का हेलीकाप्टर बुधवार को सबसे पहले बलरामपुर के सामरी विधानसभा क्षेत्र में उतरेगा। वे हर दिन विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं तीन गांवों में जाएंगे।
इस दौरान वे स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, हारे हुए नेताओं आदि से सीधे संवाद करेंगे। इसके जरिए वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करेंगे। सीएम के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
Read More :- छत्तीसगढ़ : मिशन “अपने पैरों पर खड़े हैं”, कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट की चढ़ाई…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान चार मई से 11 मई तक मुख्यमंत्री बलरामपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिले की विधानसभा सीट का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर विधानसभा क्षेत्र जाएंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे।

