April 19, 2026

IPL 2022: क्या आज CSK की जीत का सिलसिला रहेगा जारी या RCB करेगी हिसाब बराबर…

0
faf-du-plesis-ravindra-jadeja-62

IPL में आज 4 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टक्कर होगी। आरसीबी, इस मैच से पहले लगातार 3 मैच हारी है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। हालांकि, सीएसके अभी भी पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे आरसीबी के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

join whatsapp


 

Read More:-मुख्यमंत्री दौरा : सरगुजा संभाग से करेंगे शुरुआत, जनता से करेंगे सीधा संवाद…

बता दें की दोनों टीमों के बीच यह सीजन का दूसरा मैच होगा। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 23 रन से हरा दिया था। चेन्नई की सबसे बड़ी कमजोरी गेंदबाजी है, जबकि आरसीबी की बल्लेबाजी ने उसके लिए परेशानी बढ़ा रखी है। अब तक 10 मैचों में आरसीबी के लिये 6 ही अर्धशतक बन सके हैं, जिनमें से दो कप्तान फाफ डु प्लेसी ने बनाए हैं। इससे साबित होता है कि उसकी बल्लेबाजी इस सीजन में कमजोर है। वहीं, चेन्नई ने अभी तक 9 मैच खेले हैं और उसके किसी भी गेंदबाज की इकोनॉमी रेट 7.50 प्रति ओवर से कम नहीं रही है। महीश तीक्षणा ने 7.54 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं, जबकि ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी की इकोनॉमी रेट क्रमश: 8.73 और 9.82 रहा है।

विराट कोहली के पिछले मैच में अर्धशतक के बाद यह मैच और रोमांचक होगा। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कमान फिर संभालने के बाद जीत दर्ज की है तो यह भी देखना होगा कि क्या वह जीत की लय कायम रख पाते हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को फिर कमान सौंपी गई, जिसके बाद सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।


 

Read More:-छत्तीसगढ़ : मिशन “अपने पैरों पर खड़े हैं”, कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट की चढ़ाई…

लगातार 3 मैच आरसीबी हारी-

आरसीबी के 9 मैच में 10 अंक है और वह पांचवें स्थान पर है। हालांकि, उसे लगातार तीन मैचों में पराजय झेलनी पड़ी है। आरसीबी ने सत्र का न्यूनतम स्कोर 68 रन अपने नाम किया और एक अन्य मैच में 145 रन के आसान लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके।

Read More:-पीएम मोदी आज करेंगे नार्डिक देश के साथ बड़ी बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *