छत्तीसगढ़: अभी से लू जैसे हालात, मुंगेली में लगातार तीसरे दिन 42 डिग्री हाई हुआ पारा…

For Registration click on the link:- https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A
पिछले 11 सालों में मार्च में दूसरी बार राजधानी सबसे ज्यादा बेहाल हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बता दें यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं 30 मार्च 2017 में भी रायपुर का अधिकतम तापमान 2022 की तरह 41.6 डिग्री ही रिकार्ड किया गया था।
Read More:-Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री करेंगे आज छात्रों- शिक्षकों और अध्यापको से परीक्षा पे चर्चा…
वहीं दूसरी तरफ पेंड्रारोड,मुंगेली व राजनांदगांव में लू चली। रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर व माना में लू जैसे हालात रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के शुरुआती दिनों में गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
राजधानी में सिर्फ मार्च में दूसरी बार पारा 41 डिग्री को पार कर गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार यहां लू नहीं चली, लेकिन स्थिति लू जैसी ही थी। बुधवार की तुलना में पारा मामूली 0.2 डिग्री चढ़ा और मार्च में सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Read More:-IPL: क्रिकेटर आकाशदीप की कहानी,KKR के खिलाफ 3 विकेट लेकर मैच के हीरो बने आकाशदीप…
सुबह से गर्म हवा के थपेड़े पड़ने के कारण लोग गर्मी में झुलसने से लगे हैं। सुबह हवा में आर्द्रता की मात्रा केवल 50 फीसदी रही। इसके कारण सुबह से दोपहर 12 बजे तक गर्मी बढ़ने लग जाती है। वहीं शाम को हवा में आर्द्रता की मात्रा और घटकर केवल 18 फीसदी रह गई।
इस वजह से भी रात का तापमान ज्यादा रहता है। प्रदेश में मार्च में कुछ स्थानों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई। इसका असर तापमान पर भी पड़ा और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। यही नहीं पश्चिम विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में कहीं भी बारिश नहीं हुई। इससे भी मध्य भारत में मार्च में ही तेज गर्मी पड़ी।
Read More:-क्यों लग रही इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग, जाने क्यों कर रहा DRDO इन्वेस्टिगेशन…


