June 14, 2026

छत्तीसगढ़: बिना अनुमति खोला फ्यूल स्टेशन, यूपी का सस्ता पेट्रोल-डीजल लाकर अधिक कीमत पर बेच रहे…

0
1614140550petrol-news


For Registration :- Click Here

छत्तीसगढ प्रदेश के बलरामपुर जिले में पेट्रोल-डीजल बेचने में फर्जीवाड़ा हुआ पर्दाफाश। पेट्रोलियम कंपनी के बिना अनुमति के पेट्रोलियम फ्यूल स्टेशन खोल दिया गया। इतना ही नहीं फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल व डीजल की बिक्री भी शुरू कर दी गई। बता दें की संचालक ने बड़े ही शातिराना तरीके से उत्तर प्रदेश से सस्ता पेट्रोल व डीजल खरीदकर छत्तीसगढ़ में ज्यादा दाम में बेचना शुरू कर दिया। गौरतलब हैं की उत्तर प्रदेश में वैट कम होने के कारण छत्तीसगढ़ की तुलना में वहां पेट्रोल व डीजल की कीमत औसतन 5 से 7 रुपये तक प्रति लीटर कम है।

join whatsapp


Read More:-लॉकडाउन हटने के बाद साइकिलों की मांग में इज़ाफा: हर महीने बिक रहीं 15 हजार साइकिलें…

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के चलगली में संचालित मां अंबे फ्यूल्स पर छापेमार कार्रवाई हाल ही में की गई। वहीं बलरामपुर के खाद्य अधिकारी बीएस कामते ने बताया कि बगैर अनुबंध फ्यूल्स स्टेशन में पेट्रोल व डीजल बेचने की शिकायत उन्हें मिली थी। शिकायत के आधार पर आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर विक्रमादित्य पटेल व बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर संतोष माने की टीम के साथ खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।


Read More:-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : रविवार को हुई सुनवाई, छात्रा ने लगाई थी याचिका…  

अवैध तरिके से पेट्रोल-डीजल की बिक्री-

अधिकारियों के अनुसार मां अंबे फ्यूल्स के संचालक ने बायो फ्यूल्स बेचने के नाम पर जिला प्रशासन से अनुमति ली है, लेकिन इसके बदले वह पेट्रोल-डीजल बेच रहा था। करीब छह महीने से वो अवैध तरीके से पेट्रोल डीजल की बिक्री कर रहा था। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप इंदौर की एक कंपनी द्वारा बायो फ्यूल बेचने का हवाला देकर छह माह पहले खोला गया था।

यहां उत्तर प्रदेश से डीजल एवं पेट्रोल लाकर डंप किया जाता था। इसके बाद उसकी बिक्री बकायदा अन्य पेट्रोल पंप की तरह ही मसीन द्वारा की जाती थी। जांच के दौरान पंप के भूमिगत टैंक की माप करने पर करीब 10 हजार लीटर डीजल एवं 3 हजार लीटर पेट्रोल डंप पाया गया। मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भी दिया गया है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *