June 14, 2026

SRU : कला संकाय में रखा गया योगाभ्यास, गायत्री मंत्र के साथ हुई शुरुआत…

0
WhatsApp Image 2022-04-02 at 12.45.15 PM (1)


For Registration:- click Here

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में कला संकाय के योग विभाग ने “एक्यूप्रेशर और योग पर शनिवार 2 अप्रैल को सृजनात्मक क्रियाकलाप के रूप में विश्वविद्यालय के श्री सांई राम प्रेक्षागृह में योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कला संकाय अधिष्ठाता, योग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संकाय के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी मौज़ूद रहे।


Read More:छत्तीसगढ़: बिना अनुमति खोला फ्यूल स्टेशन, यूपी का सस्ता पेट्रोल-डीजल लाकर अधिक कीमत पर बेच रहे…

इस कार्यक्रम का संचालन योग विभाग की प्राध्यापिका डॉ. राधिका चंद्राकर ने किया। उन्होंने योगाभ्यास का प्रारंभ गायत्री मंत्र एवं भावार्थ के साथ किया। उषापान, सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम, ॐ उच्चारण के क्रम में अभ्यास कराए गए। योगाभ्यास सत्र को शांतिपाठ के साथ संपन्न किया गया।

join whatsapp


Read More:-लॉकडाउन हटने के बाद साइकिलों की मांग में इज़ाफा: हर महीने बिक रहीं 15 हजार साइकिलें…

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कप्तान सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं वरिष्ठ आचार्य योग विभाग द्वारा भविष्य की योग आधारित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।


श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी..


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *