March 15, 2026

SRU: रायपुर में राष्ट्रभक्ति का महासंगम, ‘वंदे मातरम’ सामूहिक गायन से रचा इतिहास…

0
DSC_3426

रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में विधिवत प्रोटोकॉल के साथ सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के आयोजन में विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारी, शिक्षकगण तथा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के संयोजन में शिक्षा संकाय के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, महापौर मीनल चौबे सहित अनेक विधायक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दिव्य आयोजन में एक ही समय पर पाँच लाख से अधिक लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल गर्ग, श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रतिकुलाधिपति प्रो. शुभाशीष भट्टाचार्य, कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी एवं कुलसचिव प्रभारी डॉ. कमल प्रधान ने इस ऐतिहासिक आयोजन पर सभी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने में इसकी महत्ता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कप्तान सिंह एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अरशद हुसैन द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता कर राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ को यादगार बना दिया।

इस प्रकार, रायपुर में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ एक दिव्य, राष्ट्रभक्तिपूर्ण एवं ऐतिहासिक उत्सव के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *