Pushpa के गाने Rubina Dilaik ने दिखाया ऐसा डांस मूव्स, देखकर एक पल के लिए थम जाएंगी सांसे…
Bigg Boss की विनर और एक्ट्रेस Rubina Dilaik सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपने फोटो और रील वीडियो शेयर करते रहती हैं. हाल ही में Rubina Dilaik ने Allu Arjun की सुपरहिट फिल्म Pushpa के गाने में डांस करते हुए एक धमाकेदार रील शेयर किया है. Rubina ने फिल्म में एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु पर फिल्माए गए आइटम नम्बर उ अंटावा (oo Antava) गाने पर अपना हाथ आजमा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए Rubina Dilaik ने कैप्शन में लिखा है, “कई दफा भाषा बाधा बन जाती है, लेकिन संगीत सबसे ऊपर है.” Rubina Dilaik के इस वीडियो को अपलोड हुए अभी सिर्फ 16 घंटे हुए हैं और अब तक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

फैन्स ने की तारीफ
बता दें कि Rubina Dilaik ने अपना डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह छत पर एक कोरियोग्राफर के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. मात्र 38 सेकंड के इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ऐसे-ऐसे डांस मूव्स दिखाए हैं, कि एक पल के लिए आपकी सांसे रूक जाएगी. फैन्स Rubina Dilaik के इस डांस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

सुपरहिट फिल्म साबीत हुई पुष्पा
बता दें कि बीते साल दिसंबर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म Pushpa ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले और कुछ दिन बाद ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई भाषाओं के साथ रिलीज कर दिया गया था. फिल्म के कुछ डायलॉग के साथ-साथ सभी गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.
वहीं, बात करें Rubina Dilaik की तो इन दिनों वो अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अर्ध पर काम कर रही हैं. आपको Rubina Dilaik का डांस वीडियो कैसा लगा? कॉमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा.
