June 4, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में मनाया गया भारतीय भाषा दिवस, प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम ने कहा हमे एक सूत्र से बांधती है हिंदी…

0
WhatsApp Image 2022-12-10 at 4.05.30 PM

रायपुर।। हमारी भाषा हमारी पहचान हैं, हमारी संस्कृति की दर्पण हैं, हमारे देश की शान है, हर एक भारतीय का अभिमान है। और हर एक भारतीय अपनी भाषा के लिए उत्साह मना रहा है। इसके साथ ही श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में भी भारतीय भाषा दिवस मनाया गया। जिसमें विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए देशभक्ति और संस्कृतिक कार्यक्रम जैसे की पोस्टर, निबंध, वेशभूषा, संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी कौशलता का शानदार प्रदर्शन किया।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ प्लेसमेंट, छात्र हुए बंधन बैंक द्वारा चयनित…

भारतीय भाषा दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम ने कहा की हमारे देश की विशेषता ये है की हर प्रांतो की बोली अलग-अलग है लेकिन सभी एक सूत्र से बंधे है वो है हमारी राष्ट्रय भाषा हिंदी से। इसके साथ ही कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने अपने शब्दों से सभी को प्रेरित किया और भारतीय भाषा दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन ऑफ़ एकेडमिक डॉ. आर.आर. एल. बिराली, डीन डॉ.अनुभूति कोशले, और बाकि सभी डिपार्टमेंट के डीन, एचओडी और शिक्षक उपस्थित रहे।


बता दें की उत्तर-दक्षिण के सेतु के नाम से प्रसिद्ध महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती के मौके पर 11 दिसंबर को भारतीय भाषा दिवस मनाया जा रहा है। उनके देशभक्ति, राष्ट्रवाद को जगाने वाले ज्वलंत गीत थे। उनकी शिक्षा तमिलनाडु और वाराणसी में हुई थी। इसीलिए उनकी जयंती को भारतीय भाषा उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया । इसका उद्देश्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी देने, अन्य भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है।


Read More:-रविशंकर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में प्रायोगिक परीक्षा के लिए आए बाह्य परीक्षक….

देशभक्ति और संस्कृतिक कार्यक्रमो में छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों के द्वारा अपने देश के अलग-अलग परिदृश्यों को काफी खूबसूरती से चित्रित किया,निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने राष्ट्रीय एकता एवं भाषायी विविधता शीर्षक पर लेख लिखे है,वेशभूषा प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने देश के अलग-अलग प्रांतो को सम्बोधित करते हुए प्रस्तुति दी इसके साथ ही संगीत और नृत्य के माध्यम से अपने देश की भाषाओं को सम्बोधित किया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो डॉ. एस. के सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने सभी को भारतीय भाषा दिवस के लिए शुभकामनाएं दी और सभी छात्रों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की…


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का रिसर्च पेपर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रकाशित…


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *