October 17, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का रिसर्च पेपर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रकाशित…

0
photo

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से अस्सिटेंट प्रोफेसर ओमप्रकाश ठाकरे का रिसर्च पेपर कोलकता में 29-30 नवंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ” प्रोसीडिंग्स ऑफ़ द इमर्जिंग टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ट्रैंड इन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी” (EMTES-2022) में प्रकाशित हुआ हैं।


Read More:-महाराज श्री के आगमन से छायी ख़ुशी की लहर….

ओमप्रकाश ठाकरे एवं उनके अंतर्गत रिसर्चर राम निवास ने मिलकर यह रिसर्च पेपर को पूरा किया। उनका उद्देश्य आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का कार्यशील पर्यावरणीय प्रभाव पर गहन शोध से एक नया परिणाम निकलना रहा जिसमें उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त की हैं। बता दें की रिसर्च पेपर “इमर्जिंग टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ट्रैंड इन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी” बुक के चैप्टर 18 में “वर्किंग एनवायर्नमेंटल इम्पैक्ट ऑफ़ पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट इन मॉडर्न इंडस्ट्रियल सेक्टर” (आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का कार्यशील पर्यावरणीय प्रभाव) विषय से प्रकाशित हुआ हैं।

Read More:-” व्यक्तित्व विकास ” पर मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी में विशेष संगोष्ठी का आयोजन……

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने अस्सिटेंट प्रोफेसर ओमप्रकाश ठाकरे को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ट्रैंड इन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी” पर एक अच्छा कार्य करने पर बहुत -बहुत बधाई दी…


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *